मैग्नीशियम शरीर के लिए एक अनिवार्य खनिज है, जो 300 से अधिक जैव-रासायनिक प्रक्रियाओं में मदद करता है।
Image Credit : Adobe Stock
इसकी कमी होने पर शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है, जिन्हें अक्सर लोग सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
मांसपेशियों में ऐंठन और मरोड़
मांसपेशियों का बार-बार फड़कना या रात में पैरों में तेज ऐंठन होना सबसे आम लक्षण है। मैग्नीशियम मांसपेशियों को आराम देने का काम करता है।
Image Credit : Adobe Stock
मानसिक स्वास्थ्य और नींद में कमी
मैग्नीशियम की कमी से घबराहट , चिड़चिड़ापन और नींद न आने की समस्या हो सकती है। यह 'गाबा' नामक न्यूरोट्रांसमीटर को नियंत्रित करता है जो दिमाग को शांत रखता है।
Image Credit : Freepik.com
थकान और कमजोरी
अगर आप पर्याप्त नींद के बाद भी दिन भर थका हुआ महसूस करते हैं, तो यह शरीर में मैग्नीशियम के कम लेवल का संकेत हो सकता है।
Image Credit : freepik
दिल की धड़कन का अनियमित होना
मैग्नीशियम हृदय की लय को बनाए रखने में मदद करता है। इसकी भारी कमी से 'अरिथमिया' यानी सीने में घबराहट महसूस हो सकती है।