बालों का झड़ना (हेयर फॉल) आजकल एक आम समस्या बन गई है, जो तनाव, खराब जीवनशैली, प्रदूषण और पोषण की कमी के कारण बढ़ रही है
Image Credit : Freepik.com
अगर आप भी हेयरफॉल से परेशान हैं तो अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं
Image Credit : Freepik.com
1. आंवला
आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है और रूसी को कम करता है। यह स्कैल्प में रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे बालों का झड़ना रुकता है।
Image Credit : Adobe Stock
2. पालक
पालक में आयरन, विटामिन A, C और फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में होता है, जो बालों के रोम को पोषण देता है। आयरन की कमी हेयर फॉल का एक प्रमुख कारणों में से एक है। ऐसे में पालक हेयर फॉल को रोकने में मदद कर सकता है।
Image Credit : Freepik.com
3. ड्राई फ्रूट्स
बादाम, अखरोट और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स जिंक, बायोटिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये बालों को मजबूत और चमकदार बनाते हैं और हेयर फॉल कम करने में मदद करते हैं।
Image Credit : Freepik.com
4. अंडे
अंडे प्रोटीन, बायोटिन और विटामिन B12 के उत्कृष्ट स्रोत हैं, जो बालों के विकास के लिए जरूरी हैं। अंडे की जर्दी में मौजूद पोषक तत्व बालों को पोषण देकर टूटने से रोकते हैं।
Image Credit : freepik.com
300 रहता है शुगर लेवल तो भी इस उपाय से पा सकते हैं लाभ