इन प्रदूषण की वजह से आंखों में जलन होना एक आम समस्या बन गई है।
Image Credit : Freepik.com
इसे ठीक करने के लिए आप कुछ आसान और प्रभावी अपना सकते हैं।
Image Credit : Freepik.com
ठंडे पानी के छींटे
आंखों की जलन शांत करने का सबसे पहला और सरल उपाय है ठंडे और साफ पानी के छींटे मारना। इससे आंखों में जमा धूल-कण और एलर्जी पैदा करने वाले तत्व बाहर निकल जाते हैं।
Image Credit : Freepik.com
खीरा या आलू के स्लाइस
आंखों पर खीरे या आलू के पतले स्लाइस काटकर 10 से 15 मिनट के लिए रखें। खीरे में उच्च जल सामग्री और ठंडा प्रभाव होता है, जबकि आलू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
Image Credit : Freepik.com
गुलाब जल का प्रयोग
शुद्ध गुलाब जल आंखों को साफ करने और जलन शांत करने का एक उत्कृष्ट प्राकृतिक तरीका है। रुई को गुलाब जल में भिगोकर आंखों पर 10 मिनट के लिए रखें, तो आपको आराम मिलेगा।
Image Credit : Freepik.com
पलकें झपकाना
अगर जलन का कारण लंबे समय तक स्क्रीन देखना है, तो हर 20 मिनट पर 20 सेकंड का ब्रेक लें। इस दौरान 20 फीट दूर देखें और बार-बार पलकें झपकाएं। इससे आंखें नम होती हैं और सूखापन दूर होता है।