चाय एक लोकप्रिय पेय है, लेकिन कुछ विशिष्ट स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए इसका सेवन हानिकारक हो सकता है।
Image Credit : Freepik.com
आइए इसी के बारे में एक-एक करके जानते हैं कि किन लोगों को चाय नहीं पीनी चाहिए।
Image Credit : freepik.com
आयरन की कमी से पीड़ित लोग
चाय में टेनिन नामक यौगिक होता है। यह टेनिन भोजन से मिलने वाले आयरन के अवशोषण को बाधित करता है। इसलिए एनीमिया से पीड़ित लोगों को चाय नहीं पीनी चाहिए।
Image Credit : freepik.com
एसिडिटी और पेट के अल्सर के मरीज
चाय पेट में गैस्ट्रिक एसिड के स्राव को बढ़ाती है। जो लोग अक्सर सीने में जलन (एसिडिटी), गैस या पेट के अल्सर से परेशान रहते हैं, उन्हें चाय से परहेज करना चाहिए। चाय में मौजूद कैफीन भी एसिडिटी को बढ़ा सकता है।
Image Credit : Freepik.com
हाई बीपी और हृदय रोगी
चाय में कैफीन होता है, जो रक्तचाप और हृदय गति को अस्थायी रूप से बढ़ा सकता है। हाई बीपी या हृदय संबंधी गंभीर समस्याओं वाले लोगों को कैफीन युक्त पेय का सेवन नहीं करना चाहिए।
Image Credit : Freepik.com
नींद की समस्या वाले लोग
जिन लोगों पहले से ही नींद नहीं आने की समस्या है, उन्हें तो भूलकर भी चाय का सेवन नहीं करनी चाहिए। इससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है।