ये गलतियां बढ़ा देती हैं गॉल ब्लैडर में स्टोन का खतरा
अमर उजाला
Sat, 17 January 2026
Image Credit : Adobe Stock
गॉल ब्लैडर यानी पित्त की थैली में स्टोन की समस्या आजकल तेजी से बढ़ रही है। यह कोई अचानक होने वाली बीमारी नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली की कुछ आदतों और गलतियों का परिणाम होती है।
Image Credit : Adobe Stock
जब पित्त में कोलेस्ट्रॉल या बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ जाती है, तो वह सख्त होकर पत्थरी का रूप ले लेता है।
Image Credit : Adobe Stock
लंबे समय तक भूखा रहना
जब हम लंबे समय तक कुछ नहीं खाते, तो पित्त की थैली में 'बाइल' जमा रहता है और गाढ़ा होने लगता है। समय पर भोजन न करने से यह गाढ़ा पित्त पथरी में बदल जाता है।
Image Credit : Adobe Stock
अत्यधिक फैटी और प्रोसेस्ड फूड
ज्यादा तला-भुना और रिफाइंड शुगर वाला खाना कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, जो स्टोन बनने का सबसे बड़ा कारण है।
Image Credit : Adobe Stock
अचानक वजन कम करना
बहुत जल्दी वजन घटाने के चक्कर में क्रैश डाइट करने से लिवर ज्यादा कोलेस्ट्रॉल छोड़ने लगता है, जिससे स्टोन का खतरा दोगुना हो जाता है।
Image Credit : Freepik.com
फाइबर की कमी
डाइट में फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज कम होने से पाचन धीमा होता है और पित्त का संतुलन बिगड़ जाता है।