गालब्लैडर में स्टोन के खतरे को बढ़ा देती हैं ये गलतियां
अमर उजाला
Fri, 20 February 2026
Image Credit : Adobe Stock
गालब्लैडर (पित्ताशय) में स्टोन या पथरी होने का मुख्य कारण पित्त में कोलेस्ट्रॉल और बिलीरुबिन का असंतुलन है।
Image Credit : Adobe Stock
हमारी जीवनशैली की कुछ सामान्य गलतियां इस खतरे को कई गुना बढ़ा देती हैं।
Image Credit : Adobe Stock
भोजन छोड़ना या उपवास
जब हम लंबे समय तक कुछ नहीं खाते, तो गालब्लैडर से पित्त बाहर नहीं निकलता। यह पित्त अंदर ही जमा होकर गाढ़ा होने लगता है, जो बाद में पथरी का रूप ले लेता है।
Image Credit : Adobe Stock
अत्यधिक फैट और लो-फाइबर डाइट
बाहर का जंक फूड, अधिक तेल-मसाले और रिफाइंड शुगर का सेवन पित्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ा देता है। फाइबर की कमी इस प्रक्रिया को और तेज कर देती है।
Image Credit : Adobe Stock
अचानक वजन घटाना
बहुत तेजी से वजन कम करने की कोशिश में लिवर अधिक कोलेस्ट्रॉल छोड़ने लगता है, जिससे स्टोन बनने की संभावना बढ़ जाती है।
Image Credit : Freepik.com
शारीरिक निष्क्रियता
व्यायाम की कमी और मोटापा गालब्लैडर की कार्यक्षमता को धीमा कर देते हैं, जिससे पित्त का जमाव बढ़ जाता है।
Image Credit : Freepik.com
क्या डायबिटीज के मरीजों को गन्ने का जूस पीना चाहिए?