अमर उजाला
Fri, 3 October 2025
पेट में ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या बेहद आम है, जो अक्सर गलत खान-पान या खराब पाचन के कारण होती है।
इसमें पेट भरा हुआ, टाइट और असहज महसूस होता है। हालांकि यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन यह काफी परेशानी पैदा कर सकती है।
अच्छी बात यह है कि इस समस्या से राहत पाने के लिए आपको हर बार दवा लेने की जरूरत नहीं है। आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जो ब्लोटिंग से तुरंत राहत दिला सकती हैं।
अजवाइन गैस और ब्लोटिंग के लिए एक रामबाण उपाय है। आधा चम्मच अजवाइन को एक चुटकी काले नमक के साथ गुनगुने पानी से लेने पर यह पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है, जिससे गैस तुरंत रिलीज होती है।
सौंफ में ऐसे गुण होते हैं जो पेट की मांसपेशियों को आराम देते हैं और फंसी हुई गैस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। आप चाहें तो भोजन के बाद एक चम्मच सौंफ चबा सकते हैं।
अदरक पाचन में सुधार करता है और पेट की सूजन को कम करता है। अदरक के एक छोटे टुकड़े को चबाने या गर्म पानी में अदरक का रस और नींबू मिलाकर पीने से ब्लोटिंग और अपच में तेजी से राहत मिलती है।
रात में चावल खाने से शरीर में क्या बदलाव होता है?