पेट में गैस की समस्या को दूर कर सकते हैं ये घरेलू उपाय
अमर उजाला
Fri, 29 August 2025
Image Credit : Freepik
पेट में गैस बनना एक आम समस्या है, जिससे अक्सर लोग परेशान रहते हैं। यह समस्या गलत खान-पान, अनियमित दिनचर्या या तनाव के कारण हो सकती है।
Image Credit : Adobe stock
पेट में गैस की समस्या से तुरंत आराम पाने के लिए कई घरेलू उपाय बहुत असरदार होते हैं। ये नुस्खे न सिर्फ गैस से राहत दिलाते हैं बल्कि पाचन को भी सुधारते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
गुनगुना पानी
सुबह खाली पेट या खाना खाने के बाद गुनगुना पानी पीने से पाचन क्रिया सुधरती है और गैस आसानी से बाहर निकल जाती है।
Image Credit : Adobe Stock
अजवाइन
अजवाइन में मौजूद थाइमोल नामक तत्व गैस और पेट दर्द से तुरंत आराम दिलाता है। आप इसे पानी के साथ या भूनकर काला नमक मिलाकर खा सकते हैं।
Image Credit : Adobe stock
सौंफ
सौंफ को पाचन के लिए एक प्राकृतिक दवा माना जाता है। भोजन के बाद सौंफ खाने से गैस नहीं बनती और पेट हल्का महसूस होता है।
Image Credit : Freepik.com
दही
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट के स्वस्थ बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। यह गैस और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है और पाचन तंत्र को ठीक रखता है।