जोडों के दर्द को तुरंत आराम दे सकते हैं ये घरेलू उपाय
अमर उजाला
Tue, 11 November 2025
Image Credit : Adobe stock
जोड़ों का दर्द एक आम समस्या है जो गठिया, चोट, या ठंड के कारण हो सकती है।
Image Credit : Adobe stock
दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए कुछ प्रभावी घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं जो सूजन को कम करने और रक्त संचार को सुधारने में मदद करते हैं।
Image Credit : Adobe stock
गर्म और ठंडा सेंक
दर्द वाले जोड़ों पर सबसे पहले गर्म या ठंडा सेंक लगाएं। सूजन और तेज दर्द होने पर बर्फ की सिकाई करें। पुरानी अकड़न और हल्के दर्द के लिए गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड का प्रयोग करें।
Image Credit : Adobe stock
हल्दी और अदरक का काढ़ा
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक शक्तिशाली प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है। अदरक भी दर्द निवारक गुणों से भरपूर होता है। अदरक को कूटकर, हल्दी के साथ पानी में उबालकर काढ़ा बनाएं या हल्दी वाला दूध पिएं।
Image Credit : adobe
सरसों तेल की मालिश
सरसों के तेल को हल्का गर्म करके उसमें लहसुन की 2-3 कलियां डालकर पका लें। इस गुनगुने तेल से प्रभावित जोड़ों पर हल्के हाथों से मालिश करें।
Image Credit : adobe stock
सेब का सिरका
गुनगुने पानी में सेब का सिरका मिलाकर दिन में दो बार पी सकते हैं। इसे प्रभावित जोड़ पर लगाने से भी दर्द में राहत मिलती है, क्योंकि यह जोड़ों में जमा टॉक्सिन्स को घोलने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com
क्या पतले लोगों को भी हो सकती है फैटी लिवर की समस्या?