थायराइड को नियंत्रित करने में मदद करती हैं आपकी ये आदतें
अमर उजाला
Sun, 7 September 2025
Image Credit : Freepik
थायराइड एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो गर्दन में मौजूद थायराइड ग्रंथि के सही से काम न करने पर होती है। यह ग्रंथि मेटाबॉलिज्म (चयापचय) और ऊर्जा को नियंत्रित करती है।
Image Credit : Freepik
अगर यह धीमी या तेज़ हो जाए, तो कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। दवाइयों के साथ-साथ, कुछ अच्छी आदतें भी थायराइड को नियंत्रित करने में बहुत मददगार साबित होती हैं।
Image Credit : Freepik.com
संतुलित और पौष्टिक आहार
अपनी डाइट में आयोडीन, सेलेनियम और जिंक से भरपूर चीजें शामिल करें। आयोडीन थायराइड हार्मोन के उत्पादन के लिए जरूरी है, जबकि सेलेनियम और जिंक थायराइड ग्रंथि को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
Image Credit : Freepik.com
नियमित व्यायाम
रोजाना व्यायाम करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। यह वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जो थायराइड के मरीजों के लिए बहुत जरूरी है।
Image Credit : adobe
तनाव को करें मैनेज
ज्यादा तनाव थायराइड ग्रंथि को प्रभावित कर सकता है। तनाव को मैनेज करने के लिए मेडिटेशन, गहरी सांस लेने का अभ्यास करें।
Image Credit : Freepik.com
पर्याप्त नींद
अच्छी नींद हमारे शरीर के हार्मोनल संतुलन के लिए बहुत जरूरी है। हर रात 7-8 घंटे की गहरी नींद लें ताकि थायराइड ग्रंथि सही से काम करे।