किडनी स्टोन के जोखिम को बढ़ाती हैं आपकी ये आदतें

अमर उजाला

Thu, 5 June 2025

Image Credit : Freepik.com

किडनी स्टोन, जिसे गुर्दे की पथरी भी कहा जाता है, एक दर्दनाक स्थिति है जो अनुचित जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण हो सकती है

Image Credit : Adobe stock

कुछ रोजमर्रा की आदतें इस जोखिम को बढ़ा सकती हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए

Image Credit : Adobe stock photos

कम पानी पीना

पर्याप्त पानी न पीना किडनी स्टोन का प्रमुख कारण है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रोजाना 2-3 लीटर पानी पिएं। 
Image Credit : Freepik.com

ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड

अत्यधिक नमक और प्रोसेस्ड फूड (जैसे चिप्स, डिब्बाबंद भोजन) में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो मूत्र में कैल्शियम बढ़ाता है। यह पथरी का कारण बन सकता है।
Image Credit : freepik

अत्यधिक प्रोटीन और चीनी

मांस, अंडे या मछली जैसे उच्च प्रोटीन आहार और चीनी का अधिक सेवन यूरिक एसिड को बढ़ाता है, जो पथरी का जोखिम बढ़ाता है। संतुलित आहार लें और प्रोटीन की मात्रा नियंत्रित करें। फलों में मौजूद प्राकृतिक शर्करा का सेवन करें।
Image Credit : Freepik.com

सेडेंटरी लाइफस्टाइल

लंबे समय तक बैठे रहना या व्यायाम न करना मूत्र में खनिजों के जमाव को बढ़ाता है। नियमित व्यायाम, जैसे पैदल चलना या योग, किडनी स्टोन के जोखिम को कम करता है।

 
Image Credit : Freepik.com

हार्ट के 'सबसे बड़े दुश्मन' से बचाएंगी ये चीजें

Adobe stock photos
Read Now