आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मेंटल स्ट्रेस (मानसिक तनाव) एक आम समस्या बन गई है
Image Credit : Freepik.com
हमारी कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जो मेंटल स्ट्रेस को बढ़ा सकती हैं, आइए उनके बारे में जानते हैं
Image Credit : Adobe stock photos
1. नींद की कमी
अनियमित नींद या कम नींद लेना तनाव का बड़ा कारण है। रात में 6-8 घंटे की अच्छी नींद न लेने से दिमाग थक जाता है, जिससे चिड़चिड़ापन और तनाव बढ़ता है। नियमित समय पर सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत बनाएं
Image Credit : Freepik.com
2. अत्यधिक स्क्रीन टाइम
मोबाइल, लैपटॉप या टीवी पर ज्यादा समय बिताना मानसिक तनाव को बढ़ाता है। सोशल मीडिया पर तुलना करने की आदत या नकारात्मक खबरें देखना चिंता को ट्रिगर करता है
Image Credit : Freepik.com
3. असंतुलित आहार
जंक फूड, ज्यादा कैफीन या अनियमित खानपान तनाव को बढ़ावा देता है। चीनी और प्रोसेस्ड फूड मूड को प्रभावित करते हैं। हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स और ओमेगा-3 युक्त आहार खाएं। पर्याप्त पानी पिएं, क्योंकि डिहाइड्रेशन भी तनाव बढ़ाता है।
Image Credit : Freepik.com
4. जरूरत से ज्यादा काम
मल्टीटास्किंग या ओवरवर्क करना दिमाग पर दबाव डालता है। काम और निजी जीवन में संतुलन बनाना जरूरी है। इससे बचने के लिए टाइम को मैनेज करें और समय-समय पर ब्रेक लेते रहें।