अमर उजाला
Wed, 24 September 2025
किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो खून से विषाक्त पदार्थों, अतिरिक्त नमक और गंदगी को छानकर पेशाब के रास्ते बाहर निकालने का काम करती है।
हमारी गलत जीवनशैली और खान-पान की आदतें इसे प्रभावित कर सकती हैं।
किडनी को 'डिटॉक्स' करने का मतलब कोई खास ड्रिंक पीना नहीं, बल्कि उन आदतों को अपनाना है जो इसकी प्राकृतिक सफाई की प्रक्रिया को बेहतर बनाती हैं।
इसमें सबसे पहली और जरूरी आदत है पर्याप्त मात्रा में पानी पीना। पानी किडनी को सोडियम और यूरिया जैसे विषाक्त पदार्थों को शरीर से आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है।
अपने आहार में नमक का सेवन संतुलित मात्रा में करना बेहद जरूरी है, खासकर पैकेट वाले और प्रोसेस्ड फूड से बचें। ताजे फल और हरी सब्जियों से भरपूर संतुलित आहार अपनाएं।
नियमित व्यायाम करें, धूम्रपान से बचें और डॉक्टर की सलाह के बिना दर्द निवारक दवाओं का अत्यधिक सेवन न करें।
बस रोज एक मुट्ठी चने सेहत को देंगे कई फायदे