फैटी लिवर के मरीजों के लिए 'वरदान' हैं ये चार सब्जियां

अमर उजाला

Sat, 15 November 2025

Image Credit : Freepik.com

फैटी लिवर की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है, जिसमें लिवर की कोशिकाओं में फैट जमा हो जाता है। 

Image Credit : Freepik.com

इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दवा के साथ सही आहार बहुत जरूरी है। ऐसे में डाइट में विशेष रूप से चार सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए।

 

Image Credit : Freepik.com

पालक और ब्रोकली

ये दोनों ही फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और विशेष रूप से ग्लूटाथिओन से भरपूर होते हैं। ग्लूटाथिओन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो लिवर की कोशिकाओं को क्षति से बचाता है।

 
Image Credit : Freepik.com

गाजर 

इसमें बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए होता है, जो सूजन को कम करता है और लिवर के कार्य को सुधारता है। 

 
Image Credit : इंस्टाग्राम

करेला 

करेला ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। फैटी लिवर के मरीजों के लिए ब्लड शुगर नियंत्रण बहुत महत्वपूर्ण है।

 
Image Credit : Freepik.com

लहसुन

लहसुन में सल्फर युक्त यौगिक होते हैं जो लिवर एंजाइमों को सक्रिय करने में मदद करते हैं और सूजनरोधी प्रभाव डालते हैं।


 
Image Credit : इंस्टाग्राम

एचपीवी वैक्सीन के बारे में जानिए जरूरी बातें

Freepik.com
Read Now