आर्थराइटिस के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती हैं ये चार चीजें
अमर उजाला
Sat, 30 August 2025
Image Credit : Freepik.com
आर्थराइटिस (गठिया) जोड़ों की सूजन और दर्द से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। यह जोड़ों को कठोर और दर्दनाक बना सकती है, जिससे रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो जाता है।
Image Credit : Freepik.com
हालांकि सही खानपान से इस बीमारी के लक्षणों को कम किया जा सकता है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनमें शक्तिशाली एंटी-इन्फ्लेमेटरी (सूजन-रोधी) गुण होते हैं, जो जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
Image Credit : Freepik.com
जिन लोगों को आर्थराइटिस की शिकायत है, वो लोग इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Image Credit : Freeoik.com
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, केल और पत्ता गोभी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन के, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर में सूजन को कम करने और जोड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
Image Credit : freepik.com
ब्रोकली
ब्रोकली में सल्फरफेन नामक एक यौगिक होता है, जो आर्थराइटिस से होने वाली जोड़ों की क्षति को रोक सकता है। यह शरीर में सूजन को भी कम करता है, जिससे जोड़ों का दर्द और कठोरता कम होती है।
Image Credit : Freepik.com
अखरोट
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन स्रोत है। ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में सूजन को कम करने में बेहद प्रभावी होता है। आर्थराइटिस के मरीजों के लिए इसका नियमित सेवन जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार हो सकता है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
बेरीज
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रसभरी जैसी बेरीज में एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होते हैं। ये जोड़ों की सुरक्षा भी करते हैं और गठिया के लक्षणों से राहत दिलाते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
डायबिटीज-बीपी से बचे रहने के लिए अभी से बरतें ये पांच सावधानियां