शरीर की कमजोरी को दूर करते हैं ये चार सुपरफूड्स

अमर उजाला

Wed, 16 July 2025

Image Credit : Freepik.com

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कमजोरी और थकान महसूस होना एक आम बात हो गई है।

Image Credit : Freepik.com

अगर आप भी लगातार थका हुआ महसूस करते हैं और शरीर में ऊर्जा की कमी है, तो इसका मतलब है कि आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।

Image Credit : Freepik.com

अच्छी बात यह है कि कुछ सुपरफूड्स ऐसे हैं जो आपको तुरंत ऊर्जा देकर कमजोरी दूर करने में मदद कर सकते हैं। ये न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पोषण का खजाना भी हैं। आइए ऐसे चार सुपरफूड्स के बारे में जानते हैं ।

Image Credit : Freepik.com

केला

इसे 'तुरंत ऊर्जा' का स्रोत माना जाता है। केला पोटेशियम, विटामिन बी6 और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं और मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करते हैं।
Image Credit : Adobe Stock

दालें

दाल प्रोटीन, आयरन, फाइबर और कई विटामिनों का बेहतरीन स्रोत हैं। आयरन की कमी से अक्सर कमजोरी और थकान होती है, और दालें इसे दूर करने में बहुत प्रभावी हैं। ये मांसपेशियों की मरम्मत और ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में भी मदद करती हैं।
Image Credit : Adobe Stock

बादाम

ये छोटे से नट्स प्रोटीन, स्वस्थ फैट, विटामिन ई और मैग्नीशियम का बेहतरीन स्रोत हैं। बादाम खाने से न केवल आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है, बल्कि यह लंबे समय तक आपको भरा हुआ महसूस कराते हैं।
Image Credit : Adobe Stock

दही

दही एक प्रोबायोटिक सुपरफूड है, जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन बी12 होता है। यह आपके पाचन को ठीक रखता है, जिससे शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से सोख पाता है और आप कमजोरी महसूस नहीं करते।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

क्या मानसून में गन्ने का जूस पीना चाहिए?

freepik
Read Now