बच्चों में कैल्शियम की कमी पूरी करेंगे ये फूड्स

अमर उजाला

Sat, 13 November 2021

Image Credit : istock

दूध

दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, इसलिए आप अपने बच्चे के आहार में दूध को अवश्य शामिल करें ताकि उसके शरीर में कैल्शियम की कमी ना रहे
Image Credit : pexels

दही

दही भी कैल्शियम का सर्वोत्तम स्रोत माना जाता है, ताजा दही आपके बच्चों के शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करके उसकी हड्डियों और दांतों को मजबूत करेगा
Image Credit : istock

रागी

रागी से बच्चों के शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है, रागी को अनाज के रूप में खाया जा सकता है जैसे कि रोटी, हलवा, दलिया इत्यादि बनाकर
Image Credit : istock

हरी पत्तेदार सब्जियां

अपने बच्चे के आहार में सब्जियों को अवश्य शामिल करें, 1 साल से छोटे बच्चों को सब्जियों की प्यूरी या सूप बनाकर भी दे सकती है
Image Credit : pexels

अंजीर

अंजीर एक प्रकार का ड्राई फ्रूट होता है, इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और आयरन होता है जो आपके बच्चे के दांत और उसके शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त होता है

Image Credit : istock

बादाम

बच्चे को बादाम दूध में मिलाकर या फिर बादाम का हलवा बनाकर भी दे सकती है, इसमें कैल्शियम के अलावा कई अन्य तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शिशु के शरीर के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक होते हैं
Image Credit : pexels

संतरा

संतरे में कैल्शियम और विटामिन अच्छी मात्रा में होता है, यह बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में योगदान देता है, इससे बच्चे का शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है

 
 

Image Credit : pexels

नुकसानदायक हो सकता है रोजाना अचार का सेवन

istock
Read Now