आयरन हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खनिज है, जो हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद वह प्रोटीन है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है।
Image Credit : Freepik.com
आयरन की कमी से एनीमिया जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण व्यक्ति को थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसे लक्षण महसूस होते हैं।
Image Credit : Freepik.com
इसलिए यह जरूरी है कि हम अपने आहार में आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें। आइए जानते हैं।
Image Credit : Adobe
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज, जिन्हें पंपकिन सीड्स भी कहते हैं, आयरन का एक बेहतरीन स्रोत हैं। इन्हें आप स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं या सलाद और दलिया में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
दालें
दालें, जैसे मसूर, अरहर और राजमा, आयरन से भरपूर होती हैं। दालों को अपने रोजाना के खाने में शामिल करके आप आसानी से अपने शरीर की आयरन की जरूरत को पूरा कर सकते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
पालक
हरी पत्तेदार सब्जियां, खासकर पालक, आयरन का एक बहुत ही अच्छा स्रोत मानी जाती हैं। पालक को सब्जी, सूप या सलाद के रूप में खाया जा सकता है।