रोजमर्रा के इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है पीलिया का खतरा

अमर उजाला

Fri, 12 September 2025

Image Credit : Adobe stock photos

पीलिया जिसे जॉन्डिस भी कहते हैं, एक ऐसी स्थिति है जिसमें त्वचा और आंखों का रंग पीला हो जाता है। 
 

Image Credit : Adobe stock photos

यह तब होता है जब खून में बिलीरुबिन नामक एक पदार्थ का स्तर बढ़ जाता है। अक्सर हम अपनी कुछ रोजमर्रा की गलतियों के कारण इस बीमारी का शिकार हो जाते हैं।

 

Image Credit : adobe stock images

गंदा पानी पीना

पीलिया का एक सबसे बड़ा कारण गंदा पानी पीना है। गंदे पानी में हेपेटाइटिस ए जैसे वायरस हो सकते हैं जो सीधे लिवर पर हमला करते हैं, जिससे पीलिया हो सकता है।

 
Image Credit : Freepik.com

खराब खान-पान

सड़क किनारे मिलने वाले खुले और अस्वच्छ भोजन में भी बैक्टीरिया और वायरस हो सकते हैं। ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से भी लिवर पर दबाव पड़ता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।

 
Image Credit : Freepik.com

अल्कोहल का ज्यादा सेवन

अत्यधिक मात्रा में शराब पीने से लिवर को नुकसान पहुंचता है। लिवर जब खराब होने लगता है, तो वह बिलीरुबिन को सही से बाहर नहीं निकाल पाता, जिससे पीलिया हो जाता है।

 
Image Credit : Freepik.com

साफ-सफाई का ध्यान न रखना

हाथ धोए बिना खाना खाना भी पीलिया का कारण बन सकता है। इससे वायरस हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इसलिए साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

 
Image Credit : Freepik

ये 6 चीजें बढ़ा देती हैं हार्ट अटैक का खतरा

Adobe stock photos
Read Now