अमर उजाला
Mon, 6 October 2025
चाय भारत में सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थों में से एक है, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
जरूरत से ज्यादा चाय पीने से फायदे की जगह नुकसान होने लगते हैं, जो धीरे-धीरे कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
ज्यादा चाय पीने से सबसे पहले एसिडिटी और अपच की समस्या होती है। चाय में मौजूद टैनिन और कैफीन पेट में एसिड के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जिससे सीने में जलन और पेट में दर्द हो सकता है।
कैफीन की अधिक मात्रा अनिद्रा (इंसोम्निया) का भी कारण बनती है। यह आपके सोने के चक्र को बाधित करती है, जिससे नींद की गुणवत्ता खराब होती है और आप पूरे दिन थका हुआ महसूस करते हैं।
इसके अलावा अत्यधिक चाय का सेवन शरीर में आयरन के अवशोषण को भी कम कर देता है। चाय में मौजूद टैनिन भोजन से आयरन को शरीर में जाने से रोकते हैं, जिससे एनीमिया (खून की कमी) का खतरा बढ़ जाता है।
कुछ शोध बताते हैं कि दिन में 5-6 कप से अधिक चाय पीने से हृदय गति अनियमित हो सकती है और घबराहट बढ़ सकती है। इसलिए अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए दिन में 2-3 कप से ज्यादा चाय न पीएं।
क्या रोज सुबह लेट उठने से वजन बढ़ता है?