सर्दी-जुकाम में बेहद कारगर हैं अजवाइन के ये उपाय

अमर उजाला

Wed, 12 November 2025

Image Credit : istock

सर्दी-जुकाम और छाती में जमा कफ सर्दियों की आम समस्या है, लेकिन भारतीय रसोई में मौजूद अजवाइन इसके लिए एक प्राचीन और बेहद प्रभावी देसी दवा है। 

Image Credit : Adobe stock

अजवाइन में शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो श्वसन मार्ग की सूजन को कम करते हैं और बलगम को ढीला कर बाहर निकालने में मदद करते हैं।

Image Credit : Adobe stock

अजवाइन की भाप

सर्दी-जुकाम और बंद नाक से तुरंत राहत पाने के लिए अजवाइन की भाप लेना सबसे कारगर उपाय है। गर्म पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर अच्छी तरह उबाल लें। 
Image Credit : Freepik

फिर सिर को तौलिये से ढककर इस पानी की भाप लें। अजवाइन की गर्मी और इसकी तीखी सुगंध बलगम को पतला करती है और सांस की नलियों को खोलती है।

Image Credit : Adobe stock

अजवाइन का काढ़ा


अंदरूनी आराम के लिए, अजवाइन की चाय या काढ़ा बनाकर पिएं। यह काढ़ा आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।
Image Credit : adobe

अजवाइन की पोटली

रात को सोते समय एक कपड़े में भुनी हुई अजवाइन बांधकर पोटली बना लें। इसे सूंघने या छाती पर रखने से रात भर बंद नाक खुलती है और गर्माहट मिलती है।
 
Image Credit : Adobe

पाचन की दिक्कत रहती है तो पीजिए सौंफ वाली चाय

Adobe Stock
Read Now