अमर उजाला
Sun, 28 September 2025
29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे है, जिसका उद्देश्य लोगों के बीच में दिल की सेहत के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
हार्ट अटैक का खतरा केवल उम्र या जेनेटिक्स पर ही नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की आदतों पर भी बहुत अधिक निर्भर करता है।
हमारी दिनचर्या में शामिल कुछ गलत आदतें अनजाने में ही हमारे हृदय को कमजोर करती हैं और हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ा देती हैं।
ज्यादा तला-भुना, प्रोसेस्ड फूड और अत्यधिक नमक का सेवन धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ब्लड प्रेशर बढ़ाता है, जो दिल पर सीधा दबाव डालता है।
निष्क्रिय जीवनशैली यानी घंटों तक एक ही जगह बैठे रहना और व्यायाम न करना। यह आदत मोटापे और डायबिटीज को बढ़ाती है, जो हृदय संबंधित बीमारी के जोखिम को बढ़ा देता है।
आजकल की तनावपूर्ण जिंदगी में नींद की कमी भी एक बड़ा कारण है। रोजाना 7-8 घंटे से कम नींद लेना शरीर में स्ट्रेस हॉर्मोन को बढ़ाता है, जिससे हृदय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
लंबे समय तक बना रहने वाला तनाव हृदय के लिए एक साइलेंट किलर की तरह काम करता है।
खाना खाने के नींद आती है तो क्या करें?