सुबह उठने पर शरीर में जकड़न क्यों होती है?

अमर उजाला

Mon, 23 June 2025

Image Credit : Freepik

सुबह उठते ही मांसपेशियों में जकड़न (मॉर्निंग स्टिफनेस) एक आम समस्या है, जो कई कारणों से हो सकती है। 

Image Credit : Freepik.com

यह स्थिति अक्सर असहजता पैदा करती है और रोजमर्रा के कामों को प्रभावित कर सकती है। आइए इसके चार प्रमुख कारणों के बारे में जानते हैं।

Image Credit : Freepik.com

खराब नींद की मुद्रा

रात में गलत तरीके से सोना, जैसे असहज गद्दे पर या तकिया बिना/अनुचित ऊंचाई पर सिर का होना, मांसपेशियों और जोड़ों पर दबाव डालता है, जिससे सुबह जकड़न होती है।
Image Credit : Adobe Stock

सेडेंटरी लाइफस्टाइल

दिनभर बैठे रहना या व्यायाम की कमी से मांसपेशियां कठोर हो जाती हैं। रक्त संचार कम होने से मांसपेशियों में लचीलापन कम होता है, जिससे सुबह जकड़न महसूस होता है।
Image Credit : Freepik.com

डिहाइड्रेशन

रात में पर्याप्त पानी न पीने से मांसपेशियों में ऐंठन और जकड़न हो सकती है। डिहाइड्रेशन मांसपेशियों को तनावग्रस्त करता है, जिससे शरीर में जकड़न होती है।
Image Credit : Freepik.com

तनाव और थकान

मानसिक तनाव या अधिक शारीरिक थकान से मांसपेशियां रात में पूरी तरह आराम नहीं कर पातीं, जिससे सुबह दर्द या जकड़न होती है।
Image Credit : Freepik.com

दिनभर में कितनी बार चाय पीना हेल्दी होता है

Freepik
Read Now