ऑलिव ऑयल के सेवन से मिलते हैं ये बड़े फायदे जैतून का तेल यानी ऑलिव ऑयल न केवल खाना पकाने के लिए बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी दुनिया के सबसे बेहतरीन तेलों में से एक माना जाता है। इसमें मुख्य रूप से 'मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड' और 'पॉलीफेनोल्स' होते हैं, जो इसे मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए इसके कुछ बड़े फायदे जानते हैं। ऑलिव ऑयल शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें विटामिन-E और 'ओलेयोकैंथल' जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कैंसर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं। यह पाचन तंत्र को सुचारू बनाता है और मेटाबॉलिज्म को गति देता है। ऑलिव ऑयल का नियमित सेवन याददाश्त तेज करने और अल्जाइमर जैसे रोगों से बचाने में सहायक पाया गया है। Health Tips