फैटी लिवर होने पर दिखते हैं ये शुरुआती लक्षण

अमर उजाला

Sat, 6 September 2025

Image Credit : Freepik.com

फैटी लिवर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लिवर की कोशिकाओं में फैट जमा होने लगता है। अगर इसे समय पर न पहचाना जाए, तो यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। 
 

Image Credit : adobe stock images

अक्सर लोग इसके शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। आइए इसके कुछ प्रमुख शुरुआती लक्षण जानते हैं।
 

Image Credit : Freepik.com

पेट में दर्द और सूजन

फैटी लिवर होने पर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है। लिवर में सूजन के कारण पेट फूलने जैसा भी महसूस होता है।

 
Image Credit : Adobe Stock

थकान और कमजोरी

अगर आपको लगातार बिना किसी कारण थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो यह फैटी लिवर का एक संकेत हो सकता है। लिवर जब ठीक से काम नहीं कर पाता, तो शरीर में ऊर्जा की कमी होती है।

 
Image Credit : Freepik.com

भूख न लगना और वजन कम होना

फैटी लिवर के मरीजों में अक्सर भूख कम लगती है। इसके कारण खाने की इच्छा कम हो जाती है, और बिना किसी कोशिश के वजन भी कम होने लगता है।

 
Image Credit : Freepik.com

त्वचा और आंखों का पीला होना

जब फैटी लिवर की समस्या बढ़ जाती है, तो लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, जिससे शरीर में बिलीरुबिन जमा होने लगता है। इसके कारण त्वचा और आंखों का रंग पीला होने लगता है, जिसे पीलिया भी कहते हैं।
 
Image Credit : adobe stock photos

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें ये 6 काम

adobe stock photos
Read Now