ईसबगोल का सेवन करने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

अमर उजाला

Tue, 5 August 2025

Image Credit : Adobe Stock

ईसबगोल, जिसे 'साइलियम हस्क' भी कहते हैं, एक प्राकृतिक फाइबर है जो अपने अनेक स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। 

Image Credit : Adobe Stock

यह एक ऐसा घरेलू उपाय है जो सदियों से पेट से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। 

Image Credit : Adobe Stock

इसका सेवन करने से न सिर्फ पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, बल्कि यह शरीर को कई अन्य तरीकों से भी फायदा पहुंचाता है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

Image Credit : Adobe Stock

कब्ज से राहत दिलाए

ईसबगोल का सबसे चर्चित फायदा है कब्ज दूर करना। इसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर दोनों होते हैं। जब इसे पानी के साथ लिया जाता है, तो यह जेली जैसा पदार्थ बन जाता है जिसके सेवन से पेट आसानी से साफ हो जाता है। 
Image Credit : Freepik.com

वजन घटाने में सहायक

जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए ईसबगोल एक बेहतरीन सप्लीमेंट हो सकता है। यह पेट में जाकर फूल जाता है, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख कम लगती है।
Image Credit : Freepik.com

कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल को नियंत्रित करे

ईसबगोल शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इसका घुलनशील फाइबर रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।
Image Credit : Freepik.com

रोज एक टुकड़ा अदरक चबाने से क्या लाभ मिलता है?

Freepik.com
Read Now