अमर उजाला
Wed, 17 November 2021
सर्दियों के मौसम में बीमारियों से बचना है और अपने इम्युन सिस्टम को मजबूत करना है तो ऐसे में मूली आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है, आइए जानते हैं मूली खाने के फायदे
मूली को सलाद के तौर पर रोज सेवन करने से पेट साफ रहता है, साथ ही कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है
मूली में विटामिन ए, सी, ई, बी 6, पोटैशियम समेत अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में काफी मददगार साबित होते हैं
मूली में एंटीऑक्सिडेंट और एंथोसायनिन प्रचूर मात्रा में पाई जाती है, जो दिल के लिए काफी जरूरी होता है
मूली में एंटी-कंजेस्टिव गुण पाए जाते हैं, जो आपके गले और सांस की नली को साफ करके कफ और जुकाम को दूर भगाता है
मूली में पानी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आपके शरीर को प्राकृतिक रूप से हाइड्रेट रखने में मददगार साबित होती है
कच्चा पनीर खाने के फायदे