गर्मी के दिनों में प्याज खाने से मिलते हैं कई फायदे
अमर उजाला
Mon, 19 May 2025
Image Credit : Freepik.com
गर्मी का मौसम अपने साथ कई स्वास्थ्य चुनौतियां लाता है, लेकिन रसोई में मौजूद प्याज इस मौसम में सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है
Image Credit : Freepik.com
प्याज न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके औषधीय गुण गर्मी में शरीर को स्वस्थ और तरोताजा रखने में मदद करते हैं
Image Credit : Adobe Stock
हीट स्ट्रोक से बचाव
प्याज में ठंडक प्रदान करने वाले गुण होते हैं, जो गर्मी और लू से बचाने में मदद करते हैं
Image Credit : Freepik.com
पाचन को बनाए बेहतर
गर्मी में पाचन संबंधी समस्याएं जैसे अपच और गैस आम हैं। प्याज में मौजूद फाइबर और प्रीबायोटिक्स आंतों को स्वस्थ रखते हैं और पाचन को सुचारू बनाते हैं।
Image Credit : Freepik.com
इम्यूनिटी बढ़ाए
प्याज में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। गर्मी में वायरल इंफेक्शन और एलर्जी का खतरा बढ़ता है, लेकिन प्याज के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण इनसे बचाव करने में मदद करते हैं
Image Credit : Freepik.com
गर्मियों में प्याज से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसका कच्चा सेवन करना ज्यादा लाभकारी माना जाता है।