कच्चा लहसुन खाने का क्या है सही तरीका? कच्चा लहसुन स्वास्थ्य के लिए एक शक्तिशाली औषधि है, जो अपने एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। अक्सर कुछ लोगों को ये पता होता है कि लहसुन खाना चाहिए लेकिन उसे खाने का सही तरीका क्या है ये नहीं पता होता है? आइए जानते हैं कच्चा लहसुन खाने का सही तरीका क्या है? लहसुन को चबाकर खाना सबसे अच्छा होता है। कई बार लोग इसकी तीखी गंध बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं, ऐसे में दांत से कूंचने के बाद पानी से घोंट सकते हैं। कच्चा लहसुन सुबह खाली पेट खाना सबसे फायदेमंद होता है, क्योंकि इस समय पाचन तंत्र सक्रिय होता है। एक या दो छोटी कलियां (2-3 ग्राम) पर्याप्त हैं। अधिक मात्रा से पेट में जलन या गैस हो सकती है, इसलिए अधिक मात्रा में कच्चा लहसुन खाने से बचना चाहिए। Health News