बरसात में आंखों का रखें विशेष ध्यान, बरतें ये सावधानियां
अमर उजाला
Fri, 27 June 2025
Image Credit : Adobe Stock
मानसून का मौसम सुहावना होता है, लेकिन नमी और बैक्टीरिया के कारण यह आंखों के लिए जोखिम भरा भी हो सकता है
Image Credit : Freepik.com
बरसात में कंजंक्टिवाइटिस (आंख आना), एलर्जी और अन्य इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है।
Image Credit : Freepik.com
स्वच्छता का ध्यान रखें
बरसात में गंदे पानी या कीटाणुओं के संपर्क में आने से आंखों में इंफेक्शन हो सकता है। आंखों को बार-बार छूने से बचें और हमेशा साफ हाथों से ही चेहरा छुएं। तौलिया, रुमाल या चश्मा किसी के साथ साझा न करें।
Image Credit : Freepik.com
बारिश के पानी से बचें
बारिश का पानी प्रदूषित हो सकता है, जो आंखों में जलन या इंफेक्शन का कारण बनता है। बाहर निकलते समय छाता या टोपी का उपयोग करें। यदि बारिश का पानी आंखों में चला जाए, तो तुरंत साफ पानी से आंखें धोएं।
Image Credit : freepik.com
आंखों को नमी से बचाएं
मानसून में नमी के कारण एलर्जी और कंजंक्टिवाइटिस का खतरा बढ़ता है। आंखों में खुजली, लालिमा या पानी आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बिना सलाह के आई ड्रॉप्स का उपयोग न करें।
Image Credit : Freepik.com
पौष्टिक आहार लें
विटामिन A और C युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे गाजर, पालक और संतरा, आंखों की सेहत के लिए लाभकारी हैं। पर्याप्त पानी पीने से आंखें हाइड्रेट रहती हैं।