अमर उजाला
Thu, 19 December 2024
ब्लड प्रेशर का बढ़े रहना सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। हाई ब्लड प्रेशर को "साइलेंट किलर" कहा जाता है।
हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) से जुड़े संकेतों पर ध्यान देते रहना बेहद जरूरी है, ताकि किसी गंभीर समस्या से बचा जा सके।
रात के समय ब्लड प्रेशर बढ़ने के कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं, जिन्हें अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।
ब्लड प्रेशर बढ़ने पर मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं में दबाव बढ़ जाता है, जिससे सिरदर्द हो सकता है।
यदि आपको अक्सर सिरदर्द होता रहा है तो डॉक्टर से परामर्श लें और ब्लड प्रेशर की जांच कराएं।
अनिद्रा (नींद न आना) भी ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकती है। बार-बार रात में जागने, बेचैनी महसूस होने पर भी ब्लड प्रेशर जांच लें।
एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स का खजाना ये है ड्राई फ्रूट, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान