अमर उजाला
Wed, 12 February 2025
नट्स-सीड्स को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। सूरजमुखी के बीज आपके लिए अच्छा विकल्प हैं।
सूरजमुखी के बीज को “सुपरफूड” माना जाता है। इनमें कई पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीकैंसर गुण होते हैं।
सूरजमुखी के बीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, फेनोलिक यौगिक शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट्स, कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाते हैं, जिससे कैंसर का खतरा कम होता है।
ये विटामिन-ई का भी अच्छा स्रोत हैं जिसे ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और कोलन कैंसर से बचाव के लिए जाना जाता है।
सूरजमुखी के बीज में हेल्दी फैट्स और मैग्नीशियम भी होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करके हृदय को स्वस्थ रखते हैं।
पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी ये बीज आपकी मदद कर सकते हैं।
आपको कई बीमारियों से बचा सकती हैं ये हरी पत्तियां