ऐसे लक्षणों से करें हीटस्ट्रोक की पहचान

अमर उजाला

Fri, 24 May 2024

Image Credit : istock

हीटस्ट्रोक गंभीर और जानलेवा समस्या हो सकती है। देशभर में इसका खतरा देखा जा रहा है। 

Image Credit : istock

हीट स्ट्रोक के कारण शरीर का तापमान 104°F से अधिक हो सकता है। इसके अन्य लक्षणों पर ध्यान देना भी जरूरी है।

Image Credit : Freepik

हीट स्ट्रोक के कारण शरीर को शीतल करने वाले तंत्र विफल हो जाते हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ सकता है।

Image Credit : istock

अत्यधिक गर्मी मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को भी प्रभावित कर सकती है, जिससे तंत्रिका संबंधी समस्याओं का जोखिम रहता है।

Image Credit : Freepik

हीट स्ट्रोक का पाचन तंत्र पर भी असर हो सकता है जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकार हो सकते हैं।

Image Credit : istock

त्वचा का लाल या बहुत गर्म हो जाना भी हीट स्ट्रोक का संकेत माना जाता है।

Image Credit : istock

हीट स्ट्रोक में हृदय गति में असमानता और सिरदर्द होना भी सामान्य माना जाता है।

Image Credit : istock
हीट स्ट्रोक के कारण चक्कर आना, गर्मी में भी पसीना न आना और बेहोशी का खतरा रहता है।
Image Credit : istock

आपके मस्तिष्क की दुश्मन हैं ये चीजें, तुरंत बना लें दूरी

Freepik
Read Now