अमर उजाला
Fri, 24 May 2024
हीटस्ट्रोक गंभीर और जानलेवा समस्या हो सकती है। देशभर में इसका खतरा देखा जा रहा है।
हीट स्ट्रोक के कारण शरीर का तापमान 104°F से अधिक हो सकता है। इसके अन्य लक्षणों पर ध्यान देना भी जरूरी है।
हीट स्ट्रोक के कारण शरीर को शीतल करने वाले तंत्र विफल हो जाते हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ सकता है।
अत्यधिक गर्मी मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को भी प्रभावित कर सकती है, जिससे तंत्रिका संबंधी समस्याओं का जोखिम रहता है।
हीट स्ट्रोक का पाचन तंत्र पर भी असर हो सकता है जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकार हो सकते हैं।
त्वचा का लाल या बहुत गर्म हो जाना भी हीट स्ट्रोक का संकेत माना जाता है।
हीट स्ट्रोक में हृदय गति में असमानता और सिरदर्द होना भी सामान्य माना जाता है।
आपके मस्तिष्क की दुश्मन हैं ये चीजें, तुरंत बना लें दूरी