अमर उजाला
Sun, 26 January 2025
भागदौड़ भरी जिंदगी ने मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को काफी बढ़ा दिया है।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोगों में स्ट्रेस की दिक्कत देखी जा रही है।
स्ट्रेस कम करने में मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग (ध्यान और गहरी सांस लेना) जैसे अभ्यास बहुत कारगर हैं।
मेडिटेशन मानसिक शांति प्रदान करता है और डीप ब्रीदिंग स्ट्रेस हार्मोन (कोर्टिसोल) को कम करता है।
अच्छे संगीत सुनना भी स्ट्रेस कम करता है और मस्तिष्क को शांत करता है।
इसके अलावा रोजाना सही समय पर पर्याप्त नींद लेना भी स्ट्रेस से बचाव में मददगार है।
पौष्टिक भोजन शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखता है। ताजे फल और सब्जियां जरूर खाएं।
महिलाएं जरूर खाएं ये चार फल, इस बड़ी बीमारी से होगा बचाव