अमर उजाला
Sat, 13 January 2024
सीओपीडी को प्रबंधित करना जरूरी है। सर्दी के दिनों में इसके ट्रिगर होने का खतरा रहता है।
संतुलित आहार का सेवन लक्षणों को ठीक रखने के लिए जरूरी है। आइए सीओपीडी की समस्या को ठीक करने वाले तरीके जानते हैं।
डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाइयां लेना महत्वपूर्ण है। ये समस्या को ट्रिगर होने से रोकने और लक्षणों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने मदद करती हैं।
धूम्रपान सीओपीडी का प्रमुख कारण है, इसलिए इस रोग के खतरे से बचने के लिए धूम्रपान से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें।
स्वस्थ आहार जिसमें भरपूर फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन शामिल हों, उनका सेवन करके लक्षणों को ट्रिगर होने से बचा सकते हैं।
नियमित व्यायाम फेफड़ों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और सीओपीडी के लक्षणों को कम करने में मददगार है।
इम्युनिटी से लेकर पाचन को ठीक रखने के लिए सर्दियों में खाइए आंवला