अमर उजाला
Mon, 2 June 2025
पेट में दर्द होना आम समस्या है। आहार और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी से ये दिक्कत हो सकती है।
सामान्य पेट दर्द में आप कुछ घरेलू उपायों से भी विशेष लाभ पा सकते हैं।
अदरक खाना पेट की सूजन और गैस को कम करता है। इसे पानी में उबालकर या चाय बनाकर पिएं।
हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट दर्द और गैस दूर करते हैं।
पुदीना पाचन तंत्र को शांत करने और ऐंठन को कम करने में लाभकारी है। इससे एसिडिटी भी दूर होती है।
पेट दर्द और पाचन की दिक्कत बनी रहती है तो सुबह गुनगुना पानी पिएं इससे पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है।
आहार में दही को शामिल करें। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन को सुधारते हैं।
सबसे सस्ता इम्युनिटी बूस्टर है ये 'फ्री' वाला उपाय