अमर उजाला
Thu, 6 March 2025
पालक पोषक तत्वों और विटामिन्स से भरपूर होता है जिसके कई फायदे हैं। एनीमिया से बचाव में ये लाभकारी है।
पालक में ऑक्सालेट्स की मात्रा अधिक होती है, इसके अधिक सेवन के कारण किडनी स्टोन का खतरा रहता है।
जिन लोगों को पहले से पथरी की दिक्कत हो उन्हें पालक खाने से बचना चाहिए।
पालक का ज्यादा सेवन कुछ लोगों में गैस, पेट फूलना या अपच का कारण बन सकता है।
पालक में गोइट्रोजेन्स होते हैं। इसका अधिक सेवन थायरॉयड ग्रंथि के कार्य को बाधित कर सकता है।
हर दिन पालक का एक सीमित मात्रा (1-2 कप) में ही सेवन करें।
40 के बाद भी त्वचा रहेगी जवां, रोज खाएं ये कोलेजन बूस्टर फूड्स