अक्सर खाते हैं पालक, तो इसके नुकसान भी जान लीजिए

अमर उजाला

Mon, 13 January 2025

Image Credit : Freepik.com

पालक पोषक तत्वों और विटामिन्स से भरपूर होता है जिसके कई फायदे हैं। एनीमिया से बचाव में ये लाभकारी है।

Image Credit : Freepik.com

पर क्या आप जानते हैं कि कुछ स्थितियों में पालक नुकसानदायक भी हो सकता है?

Image Credit : Freepik.com

पालक में ऑक्सालेट्स की मात्रा अधिक होती है, इसके अधिक सेवन के कारण किडनी स्टोन का खतरा रहता है।

Image Credit : Adobe stock

जिन लोगों को पहले से पथरी की दिक्कत हो उन्हें पालक खाने से बचना चाहिए।

Image Credit : Freepik.com

पालक का ज्यादा सेवन कुछ लोगों में गैस, पेट फूलने या अपच का कारण बन सकता है।

Image Credit : Freepik.com

पालक में गोइट्रोजेन्स होते हैं। इसका अधिक सेवन थायरॉयड ग्रंथि के कार्य को बाधित कर सकता है।

Image Credit : Freepik.com

कुछ लोगों को पालक से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा में खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

Image Credit : Freepik.com
हर दिन पालक का एक सीमित मात्रा (1-2 कप) में ही सेवन करें।
 
Image Credit : Freepik.com

सर्दियों में रोज खाइए एक मुट्ठी मूंगफली, फिर देखिए फायदे

Freepik
Read Now