पालक के अलावा इन चीजों से भी प्राप्त कर सकते हैं आयरन

अमर उजाला

Sun, 7 January 2024

Image Credit : Pixabay
आयरन, शरीर के लिए महत्वपूर्ण खनिज है जो हीमोग्लोबिन के उत्पादन के लिए आवश्यकता है। यही कारण है आयरन वाली चीजों का सेवन जरूरी है।
Image Credit : iStock

आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है। पालक को आयरन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। 

Image Credit : istock

हालांकि पालक के अलावा भी आप कई चीजों से भरपूर मात्रा में आयरन प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे खाद्य पदार्थों की लंबी सूची है।

Image Credit : Istock

लगभग आधा कप सूखे खुबानी में 2 मिलीग्राम आयरन होता है। ये शाकाहारी लोगों के लिए आयरन का बेहतर स्रोत हो सकता है।

Image Credit : Pixabay

दालें भी आयरन की पूर्ति करती हैं। लगभग आधा कप पकी हुई दाल में 3 मिलीग्राम आयरन होता है।

Image Credit : pexels

काजू के सेवन के कई लाभ हैं। लगभग 100 ग्राम काजू में 6.68 मिलीग्राम आयरन होता है। 

Image Credit : pexels
चिया सीड्स में फाइबर-प्रोटीन के साथ आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे आहार का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
Image Credit : istock

भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है लौंग

iStock
Read Now