अमर उजाला
Sat, 7 June 2025
पालक को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, ये आयरन का बेहतरीन स्रोत है।
पर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या पालक खाने से पथरी होता है?
असल में पालक में ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में कैल्शियम से मिलकर स्टोन बना सकता है।
80% से ज्यादा किडनी स्टोन कैल्शियम ऑक्सालेट से बनते हैं, और पालक इसका एक बड़ा स्रोत है।
अगर कोई व्यक्ति रोजाना या अधिक मात्रा में पालक खा रहा है, तो उसमें पथरी बनने का खतरा बढ़ सकता है।
कच्चे पालक के सेवन से खतरा अधिक होता है। यही कारण है कि इसे अच्छे से पका कर खाना चाहिए।
जिन लोगों को पहले पथरी हो चुकी है, उन्हें पालक सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए या डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
क्या फोर्टिफाइड अनाज खाना फायदेमंद होता है?