मसालेदार भोजन भी हो सकते हैं फायदेमंद, बस न करें ये गलती

अमर उजाला

Sat, 20 January 2024

Image Credit : iStock
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक चीजों के सेवन और मसालेदार चीजों को कम खाने की सलाह दी जाती है।
Image Credit : iStock

ज्यादा मसालेदार खाना खाने से पाचन स्वास्थ्य में गड़बड़ी, कब्ज-एसीडिटी हो सकती है।

Image Credit : pexels

पर क्या आप जानते हैं अगर संतुलित मात्रा में मसालों का प्रयोग किया जाए तो ये बहुत फायदेमंद भी हो सकते हैं।
Image Credit : istock

लहसुन, इलायची, जीरा, अदरक, काली मिर्च जैसे मसालों में ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं जो कई बीमारियों से बचा सकते हैं। 

Image Credit : pexel

लाल मिर्च में कैप्साइसिन नामक पदार्थ होता है जो मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।

Image Credit : pixabay

काली मिर्च-लौंग में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल प्रभाव होते हैं जो संक्रामक रोगों का खतरा कम करते हैं।

Image Credit : istock

जीरा-मेथी जैसे मसालों का सेवन पाचन को ठीक रखने में बहुत फायदेमंद पाया गया है।

Image Credit : Istock

हालांकि हमेशा इन मसालों की कम मात्रा का ही सेवन किया जाना चाहिए, इनकी अधिकता नुकसानदायक हो सकती है।

Image Credit : istock

खाली पेट इन फलों का बिल्कुल न करें सेवन

iStock
Read Now