कंप्यूटर के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रही हैं आंखों की समस्याएं मोबाइल और कंप्यूटर की स्क्रीन पर बढ़ता समय आंखों में दर्द, लालिमा, जलन का कारण बनता है। यदि आप स्क्रीन को 20 मिनट तक देखते हैं, तो 20 सेकंड के लिए कम से कम 20 फीट दूर किसी चीज को देखें। थोड़ी-थोड़ी देर पर अपने पलकों को झपकाते रहें, आंखों को स्वस्थ रखने वाले योग करें। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन्स और पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन जरूर करें। कंप्यूटर-मोबाइल के कारण आंखों को होने वाले दुष्प्रभावों को कम करने के लिए इससे निकलने वाली नीली रोशनी को कम रखें। हेल्थ।