अमर उजाला
Sat, 8 March 2025
ब्लड शुगर का बढ़ना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसे कैसे कंट्रोल करें?
अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ घरेलू उपायों की मदद से शुगर कंट्रोल किया जा सकता है।
मेथी का पानी शुगर कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद है। सभी लोगों को खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए।
मेथी के बीज में गैलैक्टोमैनन नामक फाइबर होता है, जो ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करके इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाता है।
मेथी का पानी इंसुलिन हार्मोन के स्राव को सुधारता है, जिससे शरीर में शुगर का बेहतर तरीके से उपयोग होता है।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी इससे लाभ मिल सकता है। डायबिटीज में कोलेस्ट्रॉल बढ़ना बहुत आम है।
डायबिटीज रोगियों में पाचन की भी दिक्कत रहती है। मेथी का पानी पीना आपके पेट को ठीक रखने में सहायक है।
यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर लिवर-किडनी को स्वस्थ रखता है।
ब्लड प्रेशर कम करने का ये तरीका जानते हैं आप?