अमर उजाला
Thu, 16 January 2025
अच्छी सेहत के लिए नींद बहुत जरूरी है। सभी उम्र के लोगों को रोज 6-8 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है।
क्या आप भी नींद न आने की समस्या (अनिद्रा) से परेशान हैं? आइए जानते हैं इसे क्या कारण हो सकते हैं।
यह शरीर में स्लीप हार्मोन मेलाटोनिन के निर्माण को नियंत्रित करता है। विटामिन-डी की कमी से अनिद्रा या बार-बार नींद टूटने की दिक्कत हो सकती है।
विटामिन बी6 मेलाटोनिन के निर्माण में मदद करता है। इसकी कमी से थकान हो सकती है और नींद में बाधा आ सकती है।
विटामिन-ई भी अच्छी नींद के लिए जरूरी है। इसकी कमी मांसपेशियों में ऐंठन पैदा कर सकती है जिससे नींद बाधित होती है।
फोलिक एसिड तंत्रिका तंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। इसकी कमी से बेचैनी-चिंता बढ़ सकती है, जिससे नींद प्रभावित होती है।
अगर आपको लंबे समय तक नींद की समस्या बनी रहती है, तो विशेषज्ञ से सलाह लें।
Uric Acid: पेशाब में दिख रहे हैं ऐसे बदलाव तो हो जाइए सावधान