नींद की समस्या से पाना है राहत तो ऐसे बढ़ाएं स्लीप हार्मोन

अमर उजाला

Thu, 7 September 2023

Image Credit : istock

नींद न आने की समस्या

नींद न आने के लिए मेलाटोनिन हार्मोन की कमी को जिम्मेदार माना जाता है। यह हार्मोन सोने-जागने  के चक्र को नियंत्रित करने में मदद करता है।
Image Credit : istock
अध्ययनों में पाया गया है कि गाय का दूध मेलाटोनिन का समृद्ध स्रोत है जो अच्छी नींद प्राप्त करने में आपके लिए सहायक हो सकता है।
Image Credit : istock

ऑयली फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाने में सहायक हैं।

Image Credit : Pixabay

बादाम और पिस्ता जैसे सूखे मेवे मेलाटोनिन से भरपूर होते हैं। इसमें मैग्नीशियम भी पाई जाती है जो बेहतर नींद प्राप्त करने में सहायक है।

Image Credit : iStock

आहार और दिनचर्या को ठीक रखकर नींद से संबंधित  विकारों के जोखिम को कम कर सकते हैं।

Image Credit : istock

क्या है ड्राई-आइज की समस्या? कैसे करें इससे बचाव

iStock
Read Now