अमर उजाला
Sat, 22 February 2025
आजकल की लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते रहते हैं, पर इसके कई नुकसान हो सकते हैं।
अगर आप भी दिन में आठ घंटे से ज्यादा बैठे रहते हैं तो इसके गंभीर दुष्प्रभावों को जान लीजिए।
ज्यादा देर तक बैठने से शरीर में कैलोरी बर्न कम हो जाती है, जिससे वजन बढ़ने लगता है।
लंबे समय तक बैठे रहने से इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ सकता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो जाता है।
शोध बताते हैं कि दिनभर बैठे रहने वाले लोगों में डायबिटीज का खतरा 112% तक बढ़ जाता है।
इसके अलावा ज्यादा बैठे रहने से ब्लड सर्कुलेशन भी धीमा हो जाता है, जिससे हृदय तक ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होती है।
यह आदत हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और हार्ट अटैक का कारण बन सकती है।
ये सब्जी पसंद हो या नहीं पर जरूर खाइए इसके बीज