अमर उजाला
Sun, 9 June 2024
साइनस की समस्या चेहरे-सिर में दर्द के साथ कई अन्य प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकती है।
साइनोसाइटिस आपके साइनस (माथे, गाल और नाक में हवा से भरे स्थान) में ऊतकों के सूजन की स्थिति है।
वायरस, बैक्टीरिया, कवक और एलर्जी के कारण आपको साइनोसाइटिस की समस्या हो सकती है।
जिन लोगों को साइनस की दिक्कत होती है उन्हें नाक बहने, गाढ़े पीले या हरे बलगम की समस्या हो सकती है।
साइनस की स्थिति में नाक बंद हो जाती है। आपके कान में दबाव और दर्द बढ़ सकती है।
बार-बार छींक आना भी साइनस में होने वाली सामान्य समस्या मानी जाती है।
कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को साइनस होने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।
कमजोर हो गई है याददाश्त? कहीं आपको अल्जाइमर तो नहीं