अमर उजाला
Sun, 7 September 2025
हार्ट अटैक के मामले सभी उम्र के लोगों में बढ़ रहे हैं। समय पर इसके लक्षणों की पहचान और इलाज जरूरी है।
आमतौर पर सीने में तेज दर्द को हार्ट अटैक मान लिया जाता है। पर इसके कई अन्य लक्षण भी हो सकते हैं।
बिना कारण ठंडा पसीना निकलना, खासकर आराम करते समय भी ये दिक्कत चिंताजनक है।
हार्ट अटैक की स्थिति में चक्कर आने या बेहोशी की भी दिक्कत हो सकती है।
इसके अलावा हाथ, जबड़े, गर्दन या पीठ में दर्द या असहजता की भी दिक्कत देखी जाती रही है।
दिल की धड़कन का अनियमित होना भी ठीक नहीं है।
धमनियों को साफ और स्वस्थ रखने के लिए जरूरी आदतें