अमर उजाला
Tue, 8 April 2025
दुनियाभर में कई बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। कुछ बीमारियों को साइलेंट किलर माना जाता है।
साइलेंट किलर ऐसी बीमारियां हैं जो धीरे-धीरे शरीर में फैलती हैं और अक्सर शुरुआती स्टेज पर इनकी पहचान नहीं हो पाती हैं।
अगर समय रहते इसका पता न चल पाए तो इससे हृदय रोग, यहां तक कि हार्ट अटैक भी हो सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर का निदान या इसका इलाज न हो पाए तो किडनी और तंत्रिकाओं पर भी बुरा असर हो सकता है।
इसी तरह डायबिटीज भी एक गंभीर खतरा है। ये भी धीरे-धीरे पूरे शरीर को नुकसान पहुंचाने लगती है।
अक्सर शुगर बढ़े रहने के कारण आंखों, नसों, दिल और किडनी की बीमारी हो सकती है।
कम उम्र से ही सभी लोगों को डायबिटीज-ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती है।
डायबिटीज वालों को क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?